MP में एक और हनीट्रैप, अश्लील वीडियो बनाकर उद्योगपति से ऐंठे लाखों, 2 गिरफ्तार

MP में एक और हनीट्रैप, अश्लील वीडियो बनाकर उद्योगपति से ऐंठे लाखों, 2 गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे

एमपी (mp) में एक के बाद एक हनीट्रैप मामलों (Honeytrap cases) के खुलासे हो रहे है। अब मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (Indore)से एक नया मामला सामने आया है, जहां एक महिला और ठेकेदार ने जाने माने उद्योगपति के अश्लील वीडियो (Porn video) बनाकर 35 लाख वसूले है।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि ये दोनों पहले भी कई बड़े रखूरदारों को ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठ चुके है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने धरमपुरी निवासी 34 वर्षीय रीना उर्फ रिया उर्फ रिंकू पटवा और नंदानगर निवासी ठेकेदार अतुल जायसवाल को गिरफ्तार किया है। फरियादी गुमाश्ता नगर (स्कीम-71) निवासी 45 वर्षीय चंद्रेश जैन ने बताया कि उसका पीथमपुर में बैटरी व नावदापंथ में वायर बनाने का कारखाना है। छह साल पहले उसकी अतुल से मुलाकात हुई थी ।इसके थोड़े दिनों बाद अतुल ने रीना की यह कहकर मुलाकात करवाई थी कि उसके पति ने उसे छोड दिया और रोजगार की तलाश में है। इसके बाद चंद्रेश ने महिला को लाखों रुपये की वायर बनाने की मशीन दिलवा दी। मिलने के दौरान दोनों के प्रेम संबंध बन गए और महिला चंद्रेश के स्कीम-103 स्थित साईंनाथ अपार्टमेंट के फ्लैट में चंद्रेश की पत्नी की तरह रहने लगी। इस दौरान रीना ने चंद्रेश के साथ बिताए अंतरंग पलों का वीडियो बनाया व फोटो खींच लिए। रीना ने उक्त वीडियो अतुल को सौंप दिया और दोनों चंद्रेश से रुपयों की मांग करने लगे।पहले तो चंद्रेश ने बदनामी के डर से पैसे दे दिए लेकिन जब रीना ने फ्लैट व मकान की रजिस्ट्री खुद के नाम करने की शर्त रखी तो चंद्रेश ने मना कर दिया। इस पर दोनों ने सोशल मीडिया (social video) पर वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म का आरोप लगाने की धमकी भी दे डाली ।इसके बाद चंद्रेश ने अफसरों से शिकायत कर दोनों के विरुद्ध केस दर्ज करवा दिया।इसके बाद पुलिस को भी सारी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews