इंदौर में बागी भाजपा कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज, छः साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

BJP PRESIDENT VIDEO VIRAL

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (indore) में बागी भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाज गिर गई, बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की बागियों को मनाने की कवायद आखिरकार फेल हो गई। इसके बाद बुधवार को 8 बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। संगठन ने इन सभी बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि उन नेताओं की जो नगरीय निकाय चुनाव के पहले अपनी ही पार्टी से दगाबाजी पर उतर आए। पार्टी में ही बगावत का स्वर तेज होने पर पार्टी ने इन बागियों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ये नहीं माने। नहीं मानने पर पार्टी संगठन ने इन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इंदौर नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं का चुनाव लड़ना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसलिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी से प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews