आराध्या इलेक्ट्रीकल का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद

आराध्या इलेक्ट्रीकल का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद

इंदौर। विद्युत वितरण के क्षेत्र में बडे कार्य करने वाली कंपनी आराध्या इलेक्ट्रीकल के भव्य कार्यालय का शुभारंभ किया गया। आराध्या इलेक्ट्रीकल पिछले 15 वर्षो से मप्र विद्युत कंपनी के साथ मिल कर काम कर रहा है। कार्यालय स्कीम नं. 51 पुलिस चौकी के पास स्थापित है।

शुक्रवार को इसके नए कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ मंत्री तुलसीराम सिलावट, जीतु पटवारी और विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, वरिष्ठ नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला बाबू जी और कृपाशंकर शुक्ला उपस्थित में संपन्न हुआ। आयोजन में कांग्रेस नेता दीपू यादव, रविंद्र अवस्थी, लाल बहादुर क्षेत्री, लकी अवस्थी, अर्जुन क्षेत्री, महावीर जैन, मानसिंह मनावत पार्षद भुपेंद्र चौहान, चिंटू चौकसे, सर्वेश तिवारी, मनजीत टुटेजा, शेख अलीम सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

आराध्या इलेक्ट्रीकल के लोकेश अवस्थी लक्की और अजुर्न क्षेत्री ने बताया कि भविष्य में आधुनिक तकनीक से काम करते हुए अंडरग्राउंड ग्रिड भी बना कर देगा। विद्युत सप्लाइ के क्षेत्र में नए आयाम जोडते हुए निरंतर प्रगति का प्रयास करेगें। उन्होनें बताया कि नए कार्यालय के प्रारंभ होने से हमे कार्य करने की नई उर्जा मिलेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews