सेना दिवस पर इंदौर में लगी आर्मी की अनूठी प्रदर्शनी, लोगों में उत्साह

सेना दिवस पर इंदौर में लगी आर्मी की अनूठी प्रदर्शनी, लोगों में उत्साह

इंदौर। आकाश धौलपुरे। 

सेना दिवस को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सेना के हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमे सेनिको द्वरा युद्ध के समय इस्तमाल करने वाले हथियारों के साथ टैंक भी रखे गए है जिन्हें देखने बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों के साथ अन्य शहर के लोग भी पहुंचे। तस्वीरों में कैद हुआ नजारा इंदौर के दशहरा मैदान का है जो बिल्कुल सैनिक छावनी जैसा लग रहा है जिसमे सैनिकों के हथियार सहित बंकर भी बनाए गए है । दरअसल इन्दोर के दशहरा मैदान पर सैनिक दिवस को लेकर हाथियारो की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमे युद्ध मे इस्तमाल होने वाले हथियार की जानकारी दी जा रही है। आयोजन में महती भूमिका अदा करने वाले लोकेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी 19 जनवरी तक दशहरा मैदान पर लगी रहेंगी इस प्रदर्शनी में हथियार की प्रदर्शनी के साथ साथ राष्ट्रभक्ति पर आधारित कवि सम्मेलन, बेंड ओर देश भक्ति के गीतों का आयोजन भी किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पहली बार आर्मी के हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है इसके पहले इंदौर के महू में इस तरह की प्रदर्शनी देखी जाती थी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews