
Indore News: इंदौर के स्वच्छता पर किए गए विवादित बयान को लेकर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कदम महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर उठाया गया है। थाना लसूडिया में धारा 499, 500 के तहत पुलिस ने भारत पे के पूर्व कॉ-फाउन्डर के खिलाफ FIR दर्ज की है।
क्या है मामला?
दरअसल, देश के सबसे स्वच्छ और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को स्वच्छता में अब तक 6 बार नंबर वन का खिताब मिल चुका है। 7वें पुरस्कार की तैयारी जारी है। इसी बीच भारत पे के पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन के लिए मिलने वाले अवार्ड को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होनें अवॉर्ड को खरीदे जाने की बात कही थी। ग्रोवर के इस टिप्पणी के बाद इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी, उनके निर्देश पर अशनीर ग्रोवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।
[dgv_vimeo_video id=”863228802″]
पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में पुलिस स्पोक पर्सन राजेश दंडोतिया कहा कि, “बीते दिन इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में अशनील ग्रोवर ने टिप्पणी की थी। जिससे इंदौर वासियों की भावनाएं आहत हुई है।” जिसे लेकर NCR थाना लसूडिया में शिकायत दर्ज हुई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

