Indore News: ASI की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

asi

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore District) में एएसआई (Indore ASI) अजय सिंह कुशवाह की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। पुलिस को उनका शव घर में मिला है, हालांकि मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन सोमवार देर शाम ASI को शराब दुकान पर देखा गया था। फिलहाल पुलिस ने ASI के शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल (Indore MY Hospital) में भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो सकेगा कि आखिर अजय की मौत के पीछे असली राज क्या है।

यह भी पढ़े.. आंदोलन की राह पर MP के 19 हजार पटवारी, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, काम काज ठप

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह एएसआई अजय सिंह कुशवाहा(48) निवासी कबीर खेड़ी के परिजनों ने पुलिस (Indore Police) को फोन कर जानकारी दी कि अजय घर में बेसुध है और उनका शरीर किसी प्रकार से हरकत नहीं कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में परिजनों के साथ निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि इसके पीछे क्या कारण था।

बताया जा रहा है कि मृतक एएसआई अजय सिंह कुशवाह तीन दिनों से छुट्टी पर थे।उनकी बेटी का हाल ही में अमेरिका की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में सिलेक्शन हुआ था और उसे 1करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप (Scholarship) भी मिली थी। 4 दिन बाद 14 अगस्त को बेटी अमेरिका (America) जाने वाली थी और उसके टिकट के लिए वे दिल्ली भी जाने वाले थे, लेकिन आज संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत होने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस शव को पीएम के अस्पताल भेजा है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े.. Lockdown Extended: कोरोना केस बढ़ा रहे चिंता, यहां 16 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews