एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी करने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

indore news

Indore News : बीती रात अज्ञात बदमाश के द्वारा एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया। इस पूरे मामले में थाना भंवरकुआं ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

डीसीपी आर के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात भंवरकुआं थाना क्षेत्र के साकेत नगर मेन रोड पर स्थित ऐक्सिस बैंक के एटीएम में बदमाश ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि एटीएम बैंक के बाहर लगा हुआ था। इस पूरे मामले में बैंक अधिकारी ने पुलिस को जानकारी दी जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात आरोपी की तलाश की जारी है।

डीसीपी के अनुसार, एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जाँच में जुट गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”901159535″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews