
Auto Rickshaw Strike in Indore: इंदौर के चिमन बाग स्थित भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ के बैनर तले चालकों ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। जिसमें हजारों की संख्या में चालक शामिल हुए। साथ ही, मांग पूरी ना होने पर परिवार सहित आने वाले चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है। जिसे लेकर यूनियन के अध्यक्ष ने मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अध्यक्ष ने दी ये जानकारी
शहर में ऑटो रिक्शा चालक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल के माध्यम से भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ अवैध बाइक रिक्शा के बंद होने, ई-रिक्शा के रूट तय करने और ई-चालान के माफी जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं- वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, संघ के अध्यक्ष
[dgv_vimeo_video id=”828955277″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

