अदब की दुनिया के लिए बुरी खबर, नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी

अदब की दुनिया के लिए बुरी खबर, नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी

इंदौर, आकाश धोलपुरे

प्रसिद्ध फिल्मी गीतकार और उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी (Rahat Indori) का कोरोना के कारण निधन हो गया है। उन्हें मंगलवार की सुबह की इंदौर के अरविंदो अस्पताल में कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भर्ती कराया गया था। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी और वे स्वास्थ्य लाभ भी कर रहे थे कि अचानक उन्हें हृदयाघात हुआ और डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। राहत इंदौरी ने शाम 4 बजकर 40 मिनिट पर अंतिम सांस  ली। ह्रदय रोग के चलते पहले उन्हें सीएचएल हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां से अरविंदो अस्पताल भेजा गया।

राहत इंदोरी ने शुरुवाती दौर में इंद्रकुमार कॉलेज, इंदौर में उर्दू साहित्य का अध्यापन कार्य शुरू किया था। उनके छात्रों के मुताबिक वह कॉलेज के अच्छे व्याख्याता थे। फिर बीच में वो मुशायरों में व्यस्त हो गए और पूरे भारत से और विदेशों से निमंत्रण प्राप्त करना शुरू कर दिया। उनकी अनमोल क्षमता, कड़ी लगन और शब्दों की कला की एक विशिष्ट शैली थी जिसने बहुत जल्दी व बहुत अच्छी तरह से जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया। राहत साहब ने बहुत जल्दी ही लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना लिया और तीन से चार साल के भीतर ही उनकी कविता की खुशबू ने उन्हें उर्दू साहित्य की दुनिया में एक प्रसिद्ध शायर बना दिया था। वह न सिर्फ पढ़ाई में प्रवीण थे बल्कि वो खेलकूद में भी प्रवीण थे,वे स्कूल और कॉलेज स्तर पर फुटबॉल और हॉकी टीम के कप्तान भी थे। वह केवल 19 वर्ष के थे जब उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में अपनी पहली शायरी सुनाई थी।

अरविंदो हास्पिटल के डॉक्टर महक भंडारी ने बताया कि आज ह्रदयाघात से उनका निधन हो गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews