Indore News: 15 फीट ऊंची पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का भूमिपूजन आज, पढ़ें पूरी खबर

Indore News: 15 फीट ऊंची पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का भूमिपूजन आज, पढ़ें पूरी खबर

Indore News : इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा देवास नाका के समीप निरंजनपुरा चौराहा पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अश्वारोही प्रतिमा का आज भूमिपूजन किया जाएगा। 15 फीट ऊंची और 2000 किलो वजनी अष्टधातु की मूर्ति के लिए के लिए स्थान का चयन किया जा चुका है। जिसके लिए गुरूवार को आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, क्षेत्रिय विधायक रमेश मेंदोला, पार्षद राजेन्द्र राठौर तथा मूर्ति स्थापना के लिए गठित समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान सहित राजपूत समाज के अन्य प्रतिनिधियों द्वारा चयनित स्थान का निरीक्षण किया गया।

ये लोग रहेंगे उपस्थित

बता दें कि मूर्ति स्थापना के लिए आज 11.30 बजे का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। जिसे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, विशेष अधिथि सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मधु वर्मा तथा अजयसिंह नरुका आदि की उपस्थिति में भूमि पूजन किया जाएगा। दरअसल, निरंजनपुर चौराहा पर पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति स्थापना के लिए राजपूत समाज द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिनका प्रयास आज सफल हो जाएगा।

2014 से प्रयासरत

मूर्ति स्थापना के भूमिपूजन को लेकर कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि यह राजपूत समाज के वोटो का धु्रवीकरण करने की रणनीति है। मूर्ति स्थापना के लिए आईडीए अध्यक्ष चाड़वा द्वारा पूर्व में भूमिपूजन किया जा चुका है। चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले अब सिर्फ राजनिति के लिए समाजजन को एकत्रित कर गुमराह किया जाएगा। भदौरिया ने यह भी कहा कि साल 2014 से ही राजपूत समाज पृथ्वी राजजी की प्रतिमा स्थापना के लिए प्रयासरत है और इसके लिए 17 लाख रूपए का फंण्ड भी एकत्रित किया जा चुका है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews