
Indore News : एक ओर जहां पूरा देश रामनवमी का त्योहार मना रहा है तो वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंस गई। जिसमें 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। जिससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस व एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई है। वहीं, बावड़ी से अब तक 10 लोगो को रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि बाकि 9 लोग सुरक्षित है, जिन्हें निकाला जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बावड़ी में श्रद्धालुओं की फंसे होने की घटना का संज्ञान लिया है। साथ ही, इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाए हुए है।
सीएम ने ANI को जानकारी देते हुए बताया कि, रेस्क्यू ऑपरेशन कर 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है जबकि बाकि लोगों का तेजी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है और मैं लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क बनाएं हूं।
इंदौर के पटेल नगर में हुई दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई है। मैं स्थानीय प्रशासन के सतत् संपर्क में हूँ। 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, 9 और लोग अंदर सुरक्षित हैं। हम अपनी पूरी ताकत से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।: सीएम pic.twitter.com/RWi1sO1VWX
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 30, 2023
परिजन हुए बदहवास
बता दें कि जिस वक्त यह घटना घटी उस समय मंदिर में हवन चल रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों द्वारा कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया, जिससे उनके परिजन बदहवास हो गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”813106899″]
[dgv_vimeo_video id=”813105221″]
मौके पर पहुंचे कलेक्टर
फिलहाल, दबे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। घायल लोगों के लिए आक्सीजन सिलेंडर और जरूरत की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इधर, घटना की सूचना पाते ही इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. एमडीएस पूरे पुलिस फोर्स के साथ मौकास्थल पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही, घायलों को जल्द-से-जल्द बाहर निकालने का प्रयास भी लगातार जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”813106159″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

