Indore News : नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, यातायात में बाधक बड़े अवैध निर्माण गिराये

Indore News : नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, यातायात में बाधक बड़े अवैध निर्माण गिराये

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore News) जहां एक ओर एंटी माफिया अभियान के अवैध निर्माण ध्वस्त किये जा रहे हैं वही दूसरी ओर अब निगम आम लोगों की शिकायत पर भी अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई कर रही है।

मंगलवार को इंदौर के बिचौली मर्दाना स्थित मयंक ब्लू वॉटर पार्क के सामने स्थित एक बड़े अवैध निर्माण को निगम ने नेस्तोनाबूद कर दिया। नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि अवैध निर्माण के कारण यातायात बाधित हो रहा था जिससे तंग आकर क्षेत्रीय लोगो द्वारा निगम मुख्यालय पर शिकायत की गई। इसके बाद हरकत में आये निगम प्रशासन ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए कमर कसते हुए मंगलवार सुबह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर 16000 स्क्वेयर फीट में किये गए अवैध निर्माण को हटा दिया।

ये भी पढ़ें – Government Jobs: यहां 423 पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

निगम के रिमूवल दस्ते ने जेसीबी और पोकलेन की सहायता से अवैद्य निर्माण को हटाया। अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम निगम अपर आयुक्त संदीप सोनी और लता अग्रवाल के दिशा निर्देशन में दिया गया। वर्षों पहले हुए अवैध निर्माण के हटने के बाद माना जा रहा है कि क्षेत्र में अब यातायात सुगम हो जाएगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में उछाल, सोना आज फिर पुराने रेट पर, ये है ताजा रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews