MP College: उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, आगे नहीं बढ़ेगी कॉलेज परीक्षा, ये है मामला

MP College

भोपाल/इंदौर, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों (MP College Student) के लिए बड़ी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग (Higher education department) ने 6 अप्रैल को होने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के युवा संवाद कार्यक्रम के लिए परीक्षा स्थगित करने से इंकार कर दिया है, परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के विश्वविद्यालय को निर्देश जारी कर दिए है।वही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने भी परीक्षाओं को आगे ना बढ़ाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा नया वेतनमान! विकल्प के लिए 15 अप्रैल लास्ट डेट, विभाग के निर्देश जारी

दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवाओं से 6 अप्रैल को संवाद करने जा रहे है, इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों को ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए कहा गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री (Shivraj Singh Chauhan) की प्रदेशभर के सरकारी और निजी विश्वविद्यालय के कुलपतियों से वीडियो कांफ्रेसिंग पर चर्चा भी हो चुकी है। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने भी प्रदेशभर के विश्वविद्यालय को परीक्षा शेड्यूल में कोई बदलाव ना करने के निर्देश दिए है।

इसके तहत देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने भी स्नातक पाठ्यक्रम की परीक्षाओं को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। इस दौरान परीक्षा होने के चलते कई कॉलेजों ने विश्वविद्यालयों में संपर्क किया और 6 अप्रैल को होने वाले पेपर आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा की तो विश्वविद्यालय ने परीक्षा शेड्यूल में किसी भी प्रकार से फेरबदल करने से माना कर दिया है।विश्वविद्यालय की मानें तो कॉलेजों को परीक्षा आयोजित करने के अलावा कार्यक्रम का प्रसारण भी करवाना है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का डीए हुआ डबल, अप्रैल से इतनी बढ़कर आएगी सैलरी, इस दिन मिलेगा एरियर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews