दीपावली से पहले पुलिस का बड़ा गिफ्ट, अपना गुम मोबाइल पाकर 400 से ज्यादा लोग हुए खुश

Indore News

Indore News: इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस ने एक ऐसे काम को अंजाम दिया जो कि दीपावली से पहले फरियादियों के बीच में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्राइम ब्रांच ने गुम और चोरी हुए तकरीबन 400 मोबाइल ढूंढ कर वापस मोबाइल मालिकों तक पहुंचाया है। इस कार्रवाई के द्वारा पुलिस ने दीपावली से पहले फरियादियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। जिससे फरियादियों के चेहरे खिल उठे।

एक साल में 400 से ज्यादा फोन गुम होने की मिली थी शिकायत

गौरतलब है कि पुलिस को एक साल में तकरीबन 400 से अधिक मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत मिली थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने संबंधित शिकायतकर्ताओं की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। जिसके बाद तकरीबन 400 मोबाइलों को ढूंढ कर सोमवार को उनके फरियादियों तक पहुंचाया है। बता दें जैसे ही फरियादी को उनके गुम हुए मोबाइल मिलने की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। जिसके बाद डीसीपी ने फरियादियों को मोबाइल फोन का वितरण किया। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग तरह की शिकायतें आई थी। उसके आधार पर कार्रवाई करके मोबाइल ढूंढ कर संबंधित व्यक्ति को वापस लौटाया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”881732825″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews