इंदौर में अस्पताल की बड़ी लापरवाही, मृत व्यक्ति का शव हुआ गायब

Indore news

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर के अरविंदो अस्पताल में एक मरीज की भर्ती हुई थी। जहां मौत के बाद मर्चुरी से शव को सुपुर्द करते हुए एक चूक सामने आई। जिसके चलते अस्पताल में जमकर विवाद देखने को मिला है। इस दौरान जब मृत व्यक्ति के समाजजन के लोग आए तो उन्होंने शव को देखा। जो कि उनका का न होकर किसी और का निकला। मामले की जानकारी मिलते ही नज़दीकी थाने की पुलिस सहित थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मामले को शांत कराया गया।

शनिवार देर रात हुई थी मौत

इंदौर के पास रहने वाले 26 साल के गुलाब छाडीया को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी शनिवार को देर रात मौत हो गई। वहीं रात में मौत होने के कारण उनके परिजनों ने शव को न ले जाकर अस्पताल के मर्चुरी रूम के फ्रीजर में रखवा दिया था। वहीं रविवार सुबह परिजन अस्पताल में मृतक के शव को लेने पहुंचे। जहां शव मर्चुरी से गायब था। परिजनों ने इसके बाद प्रबंधन पर कई आरोप लगाए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का लगाया पता

पुलिस के अधिकारियो को परिजनों द्वारा सभी तरह के कागजात और मृतक गुलाब के एडमिट करने से लेकर और मर्चुरी के फ्रीजर में रखने के सभी कागज दिखाए। पुलिस ने इस मामले को लेकर प्रबंधन से बात की। जिसके बाद जानकारी लगी की गुलाब का शव बड़वाह से आए किसी मरीज के परिजन को दे दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए कुछ ही घंटो के अंदर लापता शव वापस बुलवाया गया ओर बदली हुई शव की सही परिजनों को सौप दिया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही से किया इंकार

वहीं घटना को लेकर समाजजनों ने मीडिया से बात करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर गलती करने का आरोप लगाया। साथ ही मामले में घटना के ज़िम्मेदार पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। अस्पताल प्रबन्धन ने भी मीडिया से बात करते हुए मामले में अपनी बात रखी। प्रबंधन ने कहा कि दो व्यक्ति रोहित ओर गुलाब सिंह की मौत अस्पताल में हुई थी। रोहित के परिजनों का शिनाख्त कर शव सुपुर्द किया गया था। लेकिन शव ले जाने के कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि शव दूसरा है। जिसके बाद वापस आकर शव बदली कर दिया गया। वहीं अस्पताल प्रबन्ध ने खुद की लापरवाही से इंकार किया है। बहरहाल दोनों शवों को दोनों परिवारो को सौप दिया गया है।

पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही

पुलिस अधिकारी ने घटना और अस्पताल में की गई शुरआती पड़ताल को लेकर मीडिया से बात की। इस दौरान पुलिस ने कहा कि मामले में जाँच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके तहत आगे कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”888405939″]

[dgv_vimeo_video id=”888406045″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews