बीजेपी ने मनाया पीएम मोदी का अनोखे तरीके से जन्मदिन, 70 कच्चे मकानों को देंगे मोदी चद्दर

बीजेपी ने मनाया पीएम मोदी का अनोखे तरीके से जन्मदिन, 70 कच्चे मकानों को देंगे मोदी चद्दर

इंदौर,आकाश धोलपुरे। इंदौर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई परिवारों को मोदी छत का उपहार मिला। बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा इंदौर शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कच्चे मकानों की छतों पर चद्दरें लगवाई गई, जिसे कार्यकर्ताओं ने मोदी छत का नाम दिया है।

इंदौर के वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस जन्मदिन पर 70 साल पूरे करने जा रहे हैं। इसी को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के ऐसे 70 परिवारों का चयन किया है। जिनके मकानों पर छत न होने के कारण बारिश में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कार्यकर्ताओं ने इन मकानों के छतों को बारिश के पानी से बचाने के लिए लोहे की चद्दरो से ढकवाना शुरू किया ताकि बारिश में मकानों के नीचे रहने वाले परिवार बिना किसी परेशानी के रह सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा पूरे देश में अलग-अलग स्वरूप में मना रही है लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लोगों को दिए गए मोदी छत के उपहार से कई लोगों की परेशानियां भी दूर हो रही हैं।

बीजेपी नेता टीनू जैन ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत आज पीएम मोदी ले जन्मदिवस पर बूथ की टोली के मार्गदर्शन में चिह्नित घरों में लोहे की चद्दर लगवाई है और आने वाले समय 70 घरों में इसी तरह कार्य किया जाएगा, ताकि जिनके घर को छत से बारिश में पानी टपकता है या उनके घरों की चद्दरें खराब हो गई है तो उनके घरों पर नई चद्दरें लगवाई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews