
Indore News: इंदौर में सेहत के प्रति और यातायात के नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आगे आ चुके हैं। उन्होंने 4 फरवरी को कोल इण्डिया इंदौर मैराथन 2024 का आयोजन करने वाले हैं। बता दें यह मैराथन एकेडमी ऑफ़ इंदौर मैराथन के सहयोग से आयोजित होने वाली है। यह मैराथन दौड़ चार वर्गों में होगी। जिसमें 3, 5, 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ शामलि होगी। इस आयोजन में अलग अलग कैटेगरी के हिसाब से प्राइज बांटा जाएगा।
लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करना मैराथन का उद्देश्य
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने कहा की इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करना तो है ही साथ ही इस मैराथन की थीम ‘फॉलो ट्रैफिक रूल्स एंड सेव योरसेल्फ’ रखी गई है। उन्होंने कहा कि इंदौर में ट्रैफिक इंदौर के लिए एक चुनौती है। ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है। साथ ही कहा कि ट्रैफिक के कारण होने वाली दुर्घटना में देश में इंदौर में चौथे नंबर है। इसीलिए ट्रैफिक के लिए काम करना जरूरी है। इसके लिए इंदौर शहर में ट्रैफिक कैसे सही हो इसके लिए सरकार को भी इन्वाल्व करना भी है। इसके लिए सड़के चौड़ी करना, ब्रिज बनाना सबके लिए काम करना है।
[dgv_vimeo_video id=”897591584″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
