कैलाश की धमकी-सरकार बनी तो अधिकारियों को मुर्गा बना पूछेंगे ‘अब तेरा क्या होगा कालिया’

कैलाश की धमकी-सरकार बनी तो अधिकारियों को मुर्गा बना पूछेंगे ‘अब तेरा क्या होगा कालिया’

इंदौर/कोलकता।

बीजेपी के महासचिव और  पश्चिम बंगाल के प्रभारी  कैलाश विजयवर्गीय बड़ा बयान सामने आया है।कैलाश ने अधिकारियों को धमकी दी है।कैलाश ने कहा है कि अगर राज्य में  हमारी सरकार आएगी तो हम अधिकारियों को मुर्गा बना देंगे।

दरअसल, शुक्रवार को कैलाश  पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि  हमारी सरकार आएगी तो हम अधिकारियों को मुर्गा बना देंगे। हमने बहुत सारे अधिकारियों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें हम मुर्गा बनाने वाले हैं।उनकी सूची बनने के बाद शोले का वही डायलॉग होगा कि अब तेरा क्या होगा कालिया  कैलाश ने आगे कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो हमने भी कोई चूड़ी नहीं पहन रखी है।हम शराफत से काम करते हैं इसका मतलब ये नहीं हमें मर्यादा तोड़ने नहीं आता।उन्होंने यह भी कहा कि उन सभी अधिकारियों के खिलाफ बीजेपी की सरकार कार्रवाई करेगी।

बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी है।राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।बीते कई दिनों से यहां बीजेपी और टीएमसी के बीच संग्राम भी देखने को मिल रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews