‘MP में का बा’ पर फूटा भाजपा महिला मोर्चा का गुस्सा, भोजपुरी गायिका नेहा राठौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

‘MP में का बा’ पर फूटा भाजपा महिला मोर्चा का गुस्सा, भोजपुरी गायिका नेहा राठौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

BJP Mahila Morcha protests : गायिका नेहा राठौर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध इंदौर की सड़कों पर देखने को मिला है इंदौर महिला मोर्चा द्वारा नेहा राठौर के विरोध में इंदौर के रीगल तिराहे पर मोर्चा की महिलाओं ने नेहा राठौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

यह है मामला

बता दें कि बहनों के भाई और भांजियों के मामा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नेहा राठौर द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध इंदौर के रीगल चौराहे पर देखने को मिला बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नेहा राठौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

[dgv_vimeo_video id=”845279641″]

प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ नेहा राठौर की इस टिप्पणी को महिला मोर्चा ने रीगल तिराहे इंदौर पर जमकर नारेबाजी करते हुए मीडिया से कहा कि नेहा राठौर के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और सख्त से सख्त कार्यवाही राठौर के खिलाफ करनी चाहिए
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”845278432″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews