Indore News : BJP विधायक मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। 5 दिन बाद मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Legislative Assembly) का शीतकालीन सत्र (Winter Session) शुरु होने वाला है, लेकिन इसके पहले इंदौर (Indore) से बड़ी खबर मिल रही है। भाजपा विधायक मालिनी गौड़ (BJP MLA Malini Gaur) कोरोना का शिकार हो गई है। उनकी रिपोर्ट आज मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। उन्होंने खुद ट्वीटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी है, ऐसे में अब वे विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगी।

यह भी पढ़े… Indore News- किसानों के समर्थन में कांग्रेस का जल सत्याग्रह, सरकार को दी चेतावनी

दरअसल, देश मे स्वच्छता का परचम लहराकर इंदौर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने वाली पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव हो गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर साझा की है।मालिनी गौड़ ने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रही हूँ। जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए है, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच अवश्य करवाएं।

16 दिसम्बर को किसान आंदोलन में मंच पर थी विधायक

16 दिसम्बर को इंदौर (Indore) के दशहरा मैदान पर किसानों (Farmers) को कृषि बिल विधेयकों (Farm Bill) की जानकारी देने के आयोजित किये गए संभाग स्तरीय सम्मेलन में बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ भी मंचासीन थी और दूसरी पंक्ति में बैठने के साथ ही उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Petroleum Minister Dharmendra Pradhan) से चर्चा भी की थी हालांकि इस दौरान उन्होंने मास्क पहना हुआ था।

वही इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) सहित बीजेपी के कद्दावर और संगठन से जुड़े बड़े नेता मौजूद थे जिनमें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर (Minister Usha Thakur), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान (नंदकुमार चौहान) भी मौजूद थे। इधर, निकाय चुनाव करीब आने के चलते संगठन से जुड़े लोगों ने भी बीजेपी विधायक से मुलाकात की थी।

बता दे कि इसके पहले दर्जनों कांग्रेस-बीजेपी के विधायक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) समेत कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। वही हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।फिलहाल, बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ घर पर ही रहकर इलाज करवा रही है और उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews