“विकास के सच को झुठलाया नहीं जा सकता”, सड़क पर सीएम यादव के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पर जीतू के पोस्ट पर बोले सलूजा

सड़क पर हेलीकॉप्टर उतारने की वजह सामने आने के बाद जीतू पटवारी ने लिखा- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, कर्ज, क्राइम, करप्शन और कमीशन के प्रदेश में सड़कों को लेकर भी नए खुलासे हुए हैं, मैं उम्मीद करता हूँ भ्रष्टाचार के खुले व्यापार से बनी ऐसी सड़कों पर भी आपका हेलीकॉप्टर जरूर उतरेगा।
CM mohan yadav helicopter

CM Dr Mohan Yadav helicopter :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यदव का हेलीकॉप्टर आज अचानक इंदौर में बन रही एक नई नवेली सड़क पर क्या उतरा इसपर सियासत शुरू हो गई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हेलीकॉप्टर की फोटो पोस्ट करते हुए इसपर तंज कसा, जीतू पटवारी की पोस्ट आते ही भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने जवाब दिया, उन्होंने कहा धन्यवाद पटवारी, विकास के सच को आख़िर झुठलाया नहीं जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर के दौरे पर थे उन्होंने अचानक अपने हेलीकॉप्टर को एक सड़क पर उतारने क निर्देश दिए, जब हेलीकॉप्टर सड़क उतरा तो लोग आश्चर्य में पड़ गए, चर्चा शुरू हो गई कि इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही MR–12 सड़क पर आखिर क्यों सीएम के हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा, अधिकारी भी चौंक गए, हालाँकि बाद में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए ऐसा करने के निर्देश दिए।

इसलिए सीएम का हेलीकॉप्टर IDA की MR-12 सड़क पर उतरा 

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इसपर मुहर लगाई उन्होंने X पर लिखा- आज इंदौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जब अपना हेलीकॉप्टर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रही MR-12 सड़क पर उतारा तो इस विकास की नींव पर जैसे पुख़्ता मुहर लग गयी, लव कुश चौराहे से बाईपास तक लगभग साढ़े 9 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा और यही से रवाना भी हुआ।

PCC चीफ जीतू पटवारी ने हेलीकॉप्टर उतारने पर कसा तंज 

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के सड़क पर उतरने की बात सामने आई और भाजपा ने सड़क की गुणवत्ता वाली बात की तो कांग्रेस ने इसपर तंज कसा , प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर लिखा- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी कर्ज, क्राइम, करप्शन और कमीशन के प्रदेश में सड़कों को लेकर भी नए खुलासे हुए हैं, मैं उम्मीद करता हूँ भ्रष्टाचार के खुले व्यापार से बनी ऐसी सड़कों पर भी आपका हेलीकॉप्टर जरूर उतरेगा। जीतू पटवारी ने अपनी पोस्ट में बहुत सारे घोटाले भी गिनाये।

BJP नेता सलूजा ने लिखा, जीतू पटवारी को भी आख़िर विकास की सराहना करना ही पड़ी

जीतू पटवारी का जब पोस्ट सामने आये तो नरेंद्र सलूजा ने पोस्ट पलटवार किया, उन्होंने जीतू पटवारी की पोस्ट को टैग टैग करते हुए लिखा- मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी आख़िर विकास की सराहना करना ही पड़ी, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के इंदौर की MR 12 सड़क पर उतारे गये हेलीकॉप्टर के फोटो को आख़िर पोस्ट कर ट्वीट करना पड़ा धन्यवाद पटवारी जी, विकास के सच को आख़िर झुठलाया नहीं जा सकता है, यह सच है बाक़ी सब झूठ है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews