BJP राष्ट्रीय महासचिव ने इसलिए सेंकी रोटियां

BJP राष्ट्रीय महासचिव ने इसलिए सेंकी रोटियां

इंदौर। आकाश धोलपुरे।

मध्यप्रदेश के इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा रोटियां सेंकने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव को पता चला था कि राउ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 81 में कोरोना संकट के दौरान लोगो की सेवा के लिहाज से एक अभियान सरस्वती पेंढारकर ने शुरू किया है जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर लोगो के भोजन की व्यवस्था कर रही है।

इसके बाद बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राउ क्षेत्र के पूर्व बीजेपी विधायक जीतू जिराती को लेकर वार्ड 81 स्थित पांचाल धर्मशाला पहुंच गए। जहाँ उन्होंने देखा कि लोगो की सेवा में जुटी 20 से अधिक मातृ शक्तियां काम कर रही है। इसके बाद उनके सेवा भाव के अभियान में वो भी जुट गए और उन्होंने भी अपने उस हुनर को दोबारा दुनिया के सामने रखा जिसका वीडियो कोरोना के शुरुआती दौर में वायरल हुआ और उस दौरान वो अपने घर के किचन में खाना बनाते नजर आए थे।

इसके बाद बुधवार को उन्होंने जब रोटियां सेंकी तो सेवा कार्य मे जुटी महिलाएं भी उनकी दक्षता को देखकर अवाक रह गई। इधर, बीजेपी नेता जीतू जिराती भी कुछ देर तक देखते रह गए और उन्हें ये भी समझ आ गया कि वाकई ऑलराउंडर बनने और होने में कितना अंतर है। फिलहाल, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का रोटियां सेंकने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोगो द्वारा वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews