शेखावत के आरोपों से संगठन नाराज, प्रदेश अध्यक्ष का यह जवाब

शेखावत के आरोपों से संगठन नाराज, प्रदेश अध्यक्ष का यह जवाब

इंदौर| आकाश धोलपुरे| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सियासी गलियारों में उस वक्त भूचाल आ गया, जब बीजेपी (BJP) के चर्चित चेहरों पर सवाल उठाते हुए पार्टी के ही वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत (Bhanwar Singh Shekhawat) ने कटघरे में ला खड़ा किया। इसके बाद इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने शेखावत के बयान के जबाव में कहा था कि उनका तरीका ठीक नही है। तब से ही राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा जोरों पर थी कि संगठन शेखावत के आरोपों की झड़ी से खुश नही है और आज जब इंदौर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मीडिया ने आरोपो की हकीकत जाननी चाही तो ये समझ मे आ गया ना सिर्फ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बल्कि संगठन से जुड़े अन्य बड़े नाम भी भंवरसिंह शेखावत के रवैये से खफा है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय हमारे वरिष्ठ नेता है और राष्ट्रीय महासचिव है। देश और प्रदेश संगठन कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। 24 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी साथ ही मालवा की 5 सीटों पर कैलाश जी की विशेष भूमिका रहेगी। संगठन ने तय किया तभी राजेश अग्रवाल की भाजपा में वापसी हुई है जो संगठन ने तय किया था। वही शेखावत के बयान के मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हमने उनको बुलाया और बात करने के बाद तय होगा कि क्या किया जाए। इसी बात से ये साफ हो गया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता शेखावत की राहें आगे बीजेपी में आसान नही होगी क्योंकि अब तो संगठन भी उनसे खफ़ा नजर आने लगा है | बदनावर विधानसभा उपचुनाव से पहले राजेश अग्रवाल की वापसी पर मचे बवाल पर शेखावत से संगठन द्वारा जवाब लिया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews