भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दी सैकड़ों कार्यकर्ताओँ के साथ गिरफ्तारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दी सैकड़ों कार्यकर्ताओँ के साथ गिरफ्तारी

इंदौर। आकाश धौलपुरे।

इंदौर में माफीया के खिलाफ सरकार की कारवाई के विरोध मे बीजेपी के व्यापी आंदोलन के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी। इसके पहले राकेश सिंह ने माफिया राज के खिलाफ कमलनाथ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई केवल गरीबों और भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर की जा रही है। वास्तव में कांग्रेस के माफियाओं को छुआ तक नहीं जा रहा ।राकेश सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी का यह आंदोलन अभी शुरुआत है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार इस कार्यवाही की आड़ में निर्दोष लोगों को सताना नहीं छोड़ती। राकेश सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है और खुद कमलनाथ सरकार के कुछ लोग इस समय माफियाओं को संरक्षण दिए हुए हैं। इसके चलते प्रदेश की कानून और व्यवस्था चौपट हो गई है। सरकार का ध्यान बजाए किसानों और गरीबों की समस्याओं के दूसरी ओर है और सारे के सारे मंत्री एक सूत्री कार्यक्रम में लगे हुए हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews