इस विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी बांटेगी लाखों लड्डू, जिलेभर के मंदिरों में होगा हर रोज की तरह पूजन

इस विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी बांटेगी लाखों लड्डू, जिलेभर के मंदिरों में होगा हर रोज की तरह पूजन

इंदौर, अकाश धोलपुरे

जिस वक्त अयोध्या में पीएम मोदी भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास करेंगे उस वक्त इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र सहित शहरभर में बीजेपी कार्यकर्ता भगवान राम का स्मरण करेंगे और साथ ही मंदिरों में कोविड – 19 के कहर को देखते प्रतिदिन की ही तरह आरती व पूजन कराया जाएगा। भीड़ न लगे इसलिए इंदौर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सीमित करने के साथ ही सांवेर विधानसभा क्षेत्र पर फोकस किया गया है।

मंगलवार को बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,  बीजेपी के वरिष्ठ नेता मधु वर्मा और उमेश शर्मा ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी और बताया की जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की इच्छानुसार सांवेर विधानसभा क्षेत्र के हर मन्दिर में एक बड़ी तस्वीर भेंट की गई है, जिसमे अयोध्या मन्दिर के मॉडल और पीएम मोदी का चित्र चस्पा है।

बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने बताया कि सांवेर क्षेत्र के 300 मंदिरों में स्मृति चित्र लगाया जाएगा जो अर्चक है, उन्हें शाल श्रीफल दिया जाएगा। वही भजन मंडली को प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। वही बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने के 5 मंडलों के 314 बूथ के कार्यकर्ता घर घर जाकर लड्डू के पैकेट प्रसाद के रूप में वितरित करेंगे। इधर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह द्वारा द्वारा शिलान्यास का समय चातुर्मास में करना ठीक नही बताया उस सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता ने दिग्विजयसिंह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2015 में उन्होंने भी चातुर्मास में ही शादी की थी तो क्या उनका विवाह अशुभ माना जाए।

एक अनुमान के मुताबिक अकेले सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद के रूप में वितरण किया जाएगा। इधर, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि सांवेर के साथ साथ नगरीय क्षेत्र में कार्यकर्ता भगवान राम के मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर रंगोली बनाएंगे और घर पर ही पूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में हर घर अयोध्या मानकर पूजा की जाएगी। वही कांग्रेस की रामभक्ति पर बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि कांग्रेस को सद्बुद्धि भगवान राम ने दी है नही तो ये कांग्रेस रामसेतु, अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थल और भगवान राम को काल्पनिक मानती थी।

कुल मिलाकर बीजेपी लाख कहे कि सांवेर में लाखों लड्डू बांटा जाने राजनीति के तराजू में न तोला जाए लेकिन सवाल यही तो उठ रहा है कि आखिर बीजेपी लाखो लड्डू एक ही क्षेत्र में क्यो वितरीत करने जा रही है, जबाव तो सभी जानते है इसलिए हम भी इस बात को उपचुनाव से जोड़कर नही देख रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews