भाजपाइयों ने की महापुरुषों की प्रतिमा व स्मारकों की साफ-सफाई, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता भी हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी जिसमें भाजपा के द्वारा विभिन्न आयोजन इस अभियान के तहत किया जा रहे हैं।
kailash

Indore News : इंदौर में भाजपाइयों के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज से क्रांतिकारी, महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई और साज सजा का अभियान चलाया गया है।

राष्ट्रनायकों, अमर शहीदों की प्रतिमा की साफ-सफाई कर अर्पित किए पुष्पांजलि

बता दें कि इसी कड़ी में आज भाजपा नेताओंं के द्वारा गीता भवन स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत पहुंचे। वहीं इस अभियान में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए, जिन्होंने सफाई करने के साथ ही अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

गौरतलब है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी जिसमें भाजपा के द्वारा विभिन्न आयोजन इस अभियान के तहत किया जा रहे हैं।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”997852566″]

[dgv_vimeo_video id=”997848890″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews