10 सेकंड में विस्फोटक से उड़ाई 4 मंज़िला अवैध इमारत, देखें वीडियो

10 सेकंड में विस्फोटक से उड़ाई 4 मंज़िला अवैध इमारत, देखें वीडियो

इंदौर।
मध्यप्रदेश में नगर निगम और प्रशासन द्वारा भूमाफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत धमाकेदार कार्रवाइयां जारी है।आज इंदौर में न्याय नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में चार मंजिला अवैध इमारत को विस्फोटक से उड़ाया गया।महज 10 सेकंड भी नहीं लगे और पूरी इमारत को जमींदोज कर दिया गया। 4 मंजिला मकान देखते ही देखते भर-भराकर मलबे में तब्दील हो गया।स्थानीय लोगों के विरोध की आशंका में पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया

दरअसल,यह बिल्डिंग शहर निवासी बाबूलाल गौर की थी, तोड़ने से पहले मालिक को नोटिस दिया गया था । क्योकि गौर ने शासकीय ज़मीन पर कब्ज़ा कर उस पर आलीशान मकान बनवा लिया था।इसके लिए बाबूलाल ने न तो निर्माण की अनुमति ली थी और न ही मकान का नक्शा नियमों के मुताबिक बनवाया था। निगम को जब अवैध निर्माण की खबर मिली तो निगम अमले ने पहले मकान पर नोटिस चस्पा किया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर निगम ने कार्रवाई का फैसला किया ।

इंदौर नगर निगम में अपर आय़ुक्त संदीप सोनी ने कहा कि सरकारी जमीन पर बिल्डिंग का अवैध निर्माण किया गया था। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग के मालिक को पहले नोटिस दिया गया था और जरूरी कागजात उपस्थित करने के भी निर्देश शासन की ओर से दिए गए थे। मकान मालिक ने जो दस्तावेज प्रस्तुत किए, उसके अनुसार बिल्डिंग का निर्माण अवैध तरह से किया गया था।

विस्फोट विशेषज्ञ सरवटे ने बताया कि निगम से निर्देश मिले थे, जिसके बाद इमारत में विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया गया। बारूद के रूप में इमल्शन एक्सप्लोजिव का उपयोग किया गया। सामान्य विस्फोट एक्सप्लोजन मैथड से किए जाते हैं, लेकिन आसपास सघन रहवासी क्षेत्र होने के कारण इम्प्लोजन मैथड से भीतरी विस्फोट कर बिल्डिंग गिराई गई। इससे मलबा-पत्थर बाहर नहीं उड़ते।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews