इंदौर के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के खंडवा रोड पर स्थित एनडीपीएस और राऊ स्थित आईपीएस स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिली है। तमिलनाडु से एक ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है। स्कूल से बच्चों को घर भेज दिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।
Indore

मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के दो स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई है जिसके बाद बच्चों को स्कूल की बिल्डिंग से बाहर निकाला गया और पेरेंट्स को बच्चों की छुट्टी के संबंध में जानकारी दी गई। जानकारी के मुताबिक यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है इसके बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बिल्डिंग खाली करवाई गई।

मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी में मौजूद आईपीएस और एनडीपीएस स्कूल को बम से उड़ने की धमकी तमिलनाडु से आए एक ईमेल के जरिए दी गई है। जैसे ही सूचना प्राप्त हुई तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस बम स्क्वॉड के दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। स्कूल प्रबंधन ने भी देरी न करते हुए स्कूल खाली करवाया और बच्चों को घर भेज दिया।

मौके पर पहुंची इंदौर पुलिस (Indore)

दोनों स्कूलों में बम से उड़ने की धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और हर जगह की तलाशी ली। अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध चीज हाथ नहीं आई है। उधर प्रबंधन ने स्कूल के परिवहन द्वारा आने जाने वाले बच्चों को वापस उनके घर भेज दिया। वहीं जो पेरेंट्स अपने बच्चों को लेने आते हैं उन्हें बच्चों को ले जाने की सूचना दी।

फर्जी हो सकती है धमकी

राजेंद्र नगर टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक मौके पर पहुंची जांच टीम लगातार पड़ताल कर रही है। 20 से ज्यादा जवान चेकिंग में लगे हुए हैं। अब तक जो स्थिति बनी हुई है उसे देखकर लग रहा है कि यह फर्जी ईमेल है जो दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस का कहना है कि स्कूल प्रबंधन, बच्चों और परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है। ईमेल भेजने वाले का पता लगा लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”1053295583″]

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews