
Indore Video Viral : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक आते-जाते लोगों से मारपीट करते हुए नजर आ रहा है। साथ ही उसके हाथ में पिस्टल भी देखा जा सकता है। इधर, घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन जैसे ही कोई इसकी शिकायत दर्ज करवाता है, फौरन आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
एरोड्रम का मामला
दरअसल, मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के 600 फीट रोड का है। इस वायरल वीडियो में दिख रहे युवक के बारे में डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि शुरुआत में जो जानकारी उन्हें मिली है, उसके हिसाब से यह युवक पुलिसकर्मी का भतीजा हो सकता है। जिसमें युवक को पिस्टल के साथ सड़कों पर आते-जाते लोगों से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। डीसीपी के पास वीडियो पहुंचते ही तुरंत युवक को पकड़ने के लिए टीम का गठन भी किया जा चुका है।
युवक की तलाश जारी
फिलहाल, अभी पूरी तरह से यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह युवक कौन है। इसके पकड़े जाने के बाद ही उससे जुड़ी सारी जानकारी सामने आ पाएगी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर युवक की तलाश जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”1001554262″]
[dgv_vimeo_video id=”1001555426″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

