इंदौर. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक तरफ जहां विरोध जारी है, वहीं दूसरी ओर इसके पक्ष में सरकार का आभार मानने वालों की संख्या भी कम नहीं है। इंदौर में अब विधि के जानकारों ने नागरिकता संशोधन कानून के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया हैं। दरअसल, शुक्रवार को संस्था न्याय श्रेय से जुड़े वकील बड़ी संख्या में एकत्रित होकर इंदौर के संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम धन्यवाद पत्र प्रेषित किया। इस दौरान उन्होंने सीएबी का विरोध करने वालों पर देशद्रोह का प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग भी की। संस्था न्याय श्रेय के अध्यक्ष पंकज वाधवानी का कहना है कि राजनीतिक द्वेष के चलते विपक्षी दल जहां इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वही सोशल मीडिया पर भी कई लोग भ्रामक संदेश फैला रहे हैं, जिन्हें चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
न्याय क्षेत्र से जुड़े वकीलों ने किया CAA का समर्थन, पीएम मोदी का माना आभार

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत