कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह ने दी कैलाश विजयवर्गीय को चेतवानी

कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह ने दी कैलाश विजयवर्गीय को चेतवानी

इंदौर। आकाश धौलपुरे। 

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेरी उन्हें सलाह है कि वह जल्द गिरफ्तारी दे दे वरना उनकी दुर्गति होगी साथ ही उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी और भाजपा के आरोप बेबुनियाद हैं पिछले कई सालों से भाजपा ने ही माफियाओं को पनाह दी है । अगर वर्तमान में कई जा रही कार्रवाई से उन्हें तकलीफ होती है तो वह सोच ले,  क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अब कमलनाथ है।सीएम ने कह दिया है कि जो पौधे लगाए गए थे वह अब वृक्ष बन गए हैं जिन्हें जड़ से काट दिया जाएगा।  सीएए ,एनपीआर और एनआरसी पर उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों की कोई जगह मनमोहन सिंह सरकार में नही थी। स्वास्थ्य लाभ ले रहे मंत्री वर्मा ने कहा कि अब मैं माइनर ऑपरेशन के बाद बेहतर महसूस कर रहा हूँ और जल्द ही एक बार फिर विकास के लिए दौड़ लगाऊंगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews