तुलसी सिलावट ने अपर कलेक्टर को दिए निर्देश, बोले-हर माह जानकारी दें

तुलसी सिलावट

इंदौर, आकाश धोलपुरे। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  समर्थन और शिवराज सरकार (Shivraj Government) में जल-संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने आज शनिवार को इंदौर में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्माणाधीन अस्पताल भवनों का कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। वही अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर (Indore Additional Collector Abhay Bedekar) को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक माह के अंत में सभी कार्यों की समीक्षा करें और प्रगति से अवगत कराएँ।

यह भी पढ़े.. स्कूल, शिक्षा-किसानों को लेकर क्या बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान, पढे़ यहां

इस बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट (Water Resources Minister Tulsi Rasilavat) ने सभी स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली। जहाँ कहीं भवन निर्माण में ज़मीन की दिक़्क़त आ रही है, वहाँ निर्देश दिए कि तहसीलदारों के समन्वय से कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। जहाँ कहीं भी शासकीय ज़मीन पर अतिक्रमण है, वहाँ अतिक्रमण हटाया जाए और निर्माण कार्य के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए।

इसके साथ ही मंत्री तुलसी सिलावट ने बैठक में निर्देश दिए कि सांवेर और क्षिप्रा में प्रदान की गई एंबुलेंस का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। रोगी कल्याण समिति की बैठक कर रेट तय कर किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज़ों और उनके परिजनों को इसका फ़ायदा मिल सके। सांवेर के शासकीय अस्पताल (Government Hospital) में ऑक्सीज़न प्लांट की स्थापना के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में जारी रहेगा मूसलाधार का दौर, इन 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बैठक में बताया गया कि सांवेर में निर्माणाधीन अस्पताल भवन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। यह अस्पताल भवन लगभग पाँच करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।  इसके बनने से सांवेर क्षेत्र को एक बड़ी सौग़ात मिलेगी। बैठक में बताया गया कि ढाबली, खजूरिया, गोरान, मकोड़िया, धरमपुरी, शाहना, तराना, अजनोद और चित्तौड़ा में स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र के भवनों का निर्माण पूरा हो गया है और इनका शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews