
Cabinet Minister Usha Thakur : महू क्षेत्र की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर विकास यात्रा के दौरान पूर्व पार्षद विमल विजयवर्गीय निवास स्थान पहुंची। जहां उन्होंने रहवासियों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनसे कहा कि कॉलोनाइजर की शिकायत करें। यदि समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो उन्हें जेल जाना होगा। वहीं, दूसरा रास्ता यह है कि जनभागीदारी से कार्य किया जाए, जिसका आधा भुगतान राज्य सरकार करेगी।

नर्मदा के पानी को लेकर चर्चा
इसके अलावा, नर्मदा पानी के विषय में उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है नर्मदा का पानी प्रत्येक परिवारों को मिले। इस दौरान इंद्रपुरी कॉलोनी के रहवासियों द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर भी चर्चाएं की गई एवं उन्हें रहवासियों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कॉलोनी को पंचायत, नल जल योजना के तहत पानी, नर्मदा लाई जाए, सफाई कर्मी प्रतिदिन सफाई करें, पूरी कॉलोनी में पक्की सड़क बनाया जाए, कॉलोनी के गार्डन का विकास किया जाए, कॉलोनी क्षेत्र के अतिक्रमण हटाया जाए एवं डेनेज पुरानी हो चुकी है उसमें सुधार किया जाए। इन सभी मांगों पर जोर दिया गया है। साथ ही, इसे जल्द ही सुधार करने का आश्वासन दिया गया।

श्रीफल देकर किया सम्मानित
ज्ञापन का वाचन सुमित अग्रवाल, एडवोकेट रमन अग्रवाल, रतन आचार्य, हरिशंकर विजयवर्गीय एवं रवि विजयवर्गीय द्वारा दिया गया। बता दें कॉलोनी की तरफ से मंत्री के स्वागत में वर्षा मोदी, अंजली पांडे ने मोतियों की माला एवं साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कमलेश शर्मा, अनीता मोदी, वीणा आचार्य, सीए अंकित विजयवर्गीय, शुभम मोदी आदि अनेक कॉलोनी के रहवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंकित अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन अशोक ठक्कर द्वारा किया गया।

इंदौर से सुशील विधानी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

