फ़ेसबुक पर किया विज्ञापन, शातिर आरोपी ने टेस्ट ड्राइव की रिक्वेस्ट की, कार लेकर फरार, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो आस-पास के क्षेत्रों में लगे करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लंबे प्रयासों के बाद आरोपी की पहचान अमित यादव, निवासी पलासिया, के रूप में हुई।
Aerodrome Police Station, Indore

Aerodrome Police Station, Indore

एरोड्रम थाना इंदौर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी का एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी इनोवा कार को फेस बुक पर बिक्री के लिए डाला था, जिसे अज्ञात व्यक्ति ने खरीदार बनकर संपर्क किया और कार टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर फरार हो गया। कार मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को करीब दो सौ से अधिक कैमरे सर्च कर गिरफ्तार कर लिया है, घटना की शिकायत फरियादी प्रकाश ने दर्ज कराई थी।

दरअसल प्रकाश ने अपनी इनोवा कार को बेचने के लिए फेस बुक पर एड डाला था जिसके बाद एक अज्ञात शख्स उसके पास पहुंचा और कार टेस्ट ड्राइव के लिए लेकर फरार हो गया जिसके बाद कार मालिक ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने खंगाले 200 सीसीटीवी कैमरे

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो आस-पास के क्षेत्रों में लगे करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लंबे प्रयासों के बाद आरोपी की पहचान अमित यादव, निवासी पलासिया, के रूप में हुई। आरोपी द्वारा एक घटना ओर भी की गई जो कि सोशल साइड पर की थी। पूछताछ में उसने कबूल किया कि इससे पहले भी इसी तरीके से एक बाइक चोरी कर चुका है।

आरोपी गिरफ्तार,जनता से की ये अपील 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और ऑनलाइन खरीद-फरोख्त करने वालों को सख्त चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी सौदे से पहले खरीदार और विक्रेता दोनों की पूरी तरह से जांच और पहचान सत्यापित करें। बिना वेरीफिकेशन किसी को वाहन न दें और न ही अग्रिम भुगतान करें।

शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews