
Indore News : इंदौर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां कार ने एक्टिवा सवार दो लोगों को रौंद दिया है। हादसे में 5 वर्षीय बच्चे और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो बच्चे घायल हो गए है। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”822911972″]
[dgv_vimeo_video id=”822912252″]
जांच जारी
मामला में पुलिस ने कार चालक यशवंत कॉलोनी निवासी अजीत लालवानी को गिरफ्तार कर लिया है जो कि देश छोड़ भागने की फिराक में था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही, घटना में सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले जा रहे है। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
[dgv_vimeo_video id=”822912085″]
[dgv_vimeo_video id=”822908488″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

