रिवर्स लेते समय कार चालक ने महिला को बुरी तरह रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

mp news

Indore Crime News: इंदौर (Indore) के हीरानगर में एक हादसे में महिला की मौत होने की जानकारी सामने आई है। महिला को कार ने बुरी तरीके से रौंद दिया था, जिसके चलते वह बहुत ज्यादा जख्मी हो गई थी। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसे नहीं बचाया जा सका। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हीरा नगर में यह घटना श्याम नगर एक्सटेंशन के यहां पर हुई है। यहां रहने वाली 34 वर्षीय श्वेता अपने घर के पास ही थी, तभी एक रिवर्स लेती हुई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। कार की टक्कर इतनी भयानक थी कि श्वेता कई फीट तक घसीटा गई थी और बेहोश हो गई थी।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत ही बरोड अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर महिला का इलाज चल रहा था लेकिन आज उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस कार चालक की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक एक काले रंग की कार ने महिला को रिवर्स लेने के दौरान बुरी तरीके से रौंद दिया था। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी कोई महिला ही चला रही थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा था कि काले रंग की गाड़ी ने महिला को रौंद दिया था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews