इंदौर में कार सवार युवक की चाकू मारकर हत्या, हमलावर युवती ने किया सरेंडर, एकतरफा प्यार का मामला

murder in indore

Murder In Indore: इंदौर का नाइट कल्चर दिन पर दिन यहां रहने वाले लोगों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। आए दिन यहां पर कोई ना कोई घटना घट रही है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।

एक सनसनीखेज घटना बीती रात शहर में देखने को मिली जब एक्टिवा पर सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने कार सवार युवकों को रोका और हमला कर दिया। इस घटना में चाकू के वार से एक युवक की मौत हो गई है।

पुलिस इस मामले की तलाश में जुटी हुई थी और आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच घटना को अंजाम देने वाली युवती ने सरेंडर कर दिया है। युवती की तलाश में धार जा रही टीम भी आधे रास्ते से लौट आई है।

मैरियट के सामने हुई घटना

सरेराह मर्डर की यह घटना मैरियट होटल के सामने हुई है। टू व्हीलर पर सवार लड़कों और एक युवती ने इसे अंजाम दिया है और मृतक का नाम मोनू उर्फ प्रभास बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और साथियों से पूछताछ शुरू की। जानकारी के मुताबिक मोनू सीहोर का रहने वाला था और साकेत नगर में एक अपार्टमेंट लेकर रहता था।

एकतरफा प्यार का मामला

प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने बताया है कि मोनू के दोस्त टीटू ने काफी समय पहले उससे रिलेशन खत्म कर लिया था, लेकिन वो उसे अब भी चाहती थी। यूपी ने बताया कि वह टीटू को मारने के लिए गई थी लेकिन मोनू की मौत हो गई। यह सब उसने बदला लेने की नीयत से किया है।

पहचान की है युवती

जानकारी के मुताबिक इस हत्या में जिस युवती का नाम सामने आ रहा है, वह जनता कॉलोनी की रहने वाली है। वह अपने दोस्तों के साथ स्कूटर से आई थी। उसने कार रुकवाई और अंदर बैठे हुए टीटू और विशाल से बातचीत करने लगी। तभी उसके साथ आए दो युवकों द्वारा रचित पर हमला किया गया, लेकिन वह बच गया और चाकू मोनू को लग गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हमलावर लड़की मोनू के ही दोस्त टीटू की गर्लफ्रेंड है। इनके बीच में कोई बाद विवाद था या मामला कुछ और है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है। अब तक मिले सबूतों और गवाहों के आधार पर पुलिस की 2 टीम बनाई गई है। धार जिले के बाग टांडा के बरोड़ मेंयुवती की तलाश में धार जा रही टीम आधे रास्ते से लौट आई है।। वहीं दूसरी टीम चाकू मारने वाले बदमाशों की तलाश में खरगोन पहुंची है।

उज्जैन जा रहे थे युवक

मृतक के परिजनों का कहना है कि मोनू अपने दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन जा रहा था। पीछे से तीन चार लोग आए गाड़ी रुकवाई और चाकू से हमला कर दिया। कहीं ना कहीं स्वजन भी इसे नाइट कल्चर का खामियाजा बता रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews