
इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में दीपावली की रात पटाखा जलाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। मामला यहां तक पहुंच गया कि मुख्य आरोपी के कहने पर दूसरे आरोपी ने सुनसान रात में फरियादी की कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और भाग खड़ा हुआ।
राष्ट्रीय बाल आयोग ने हमीदिया अग्निकांड मामले में लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को दिए निर्देश
घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुशवाह नगर की है जहां रात में स्टेशनरी संचालक मनीष मौर्य के घर के बाहर खड़ी कार में एक बदमाश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद भागता हुआ बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार में आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने सारी साजिश रची थी वो अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
बता दें कि एक बदमाश रवि उर्फ़ दीनू राजपूत निवासी कुशवाह नगर को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर गिरफ्तार कर लिया है वहीं उसका साथी सागर साहू फरार है। जिस वक्त कार में से आग उठी उस वक्त पड़ोस की एक महिला ने कार मालिक मनीष मौर्य को आवाज देकर उठाया और फिर पानी डालकर कार की आग बुझाई गई। इसके बाद मनीष मौर्य ने बाणगंगा पुलिस को शिकायत की तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने बारीकी से तफ्तीश की और आग लगाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”644039497″]
[dgv_vimeo_video id=”644037562″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

