एमवाय अस्पताल से बच्चा चोरी का मामला, अब तक नहीं लगा सुराग, 20 हजार का इनाम घोषित

एमवाय अस्पताल से बच्चा चोरी का मामला, अब तक नहीं लगा सुराग, 20 हजार का इनाम घोषित

इंदौर, आकाश धोलपुरे| दीपावली की रात 2 में पंचम की फेल निवासी प्रसूता भर्ती हुई थी और कुछ समय बाद प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद नर्स का एप्रिन पहनकर एक लड़की आती है और उसे ले जाती है। थोड़ी देर बाद जब नवजात वापस नही आता तब एम.वाय.अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया और इसके बाद परिजन अस्पताल पर सवाल उठाने लगते है। इधर, मामले की जानकारी पुलिस को लगती है तब सीसीटीवी में वो तस्वीर सामने आ जाती है जिसमे एक युवती और एक महिला संदेहास्पद स्थिति में दिखती है। इधर, पुलिस बाहरके फुटेज तलाशती है तो वाहन के नम्बर स्पष्ट नही दिखाई दिये। लिहाजा,अब पुलिस सबंधित सीरीज के सभी वाहनों को तलाश कर बच्चा चोरों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस अभी तक अरोपी को पकड़ नही पाई हालांकि सीसीटीवी फुटेज में एक युवती जो की नर्स की ड्रेस पहन कर बच्चा ले जाती हुई दिखाई दे रही है और उस महिला के साथ दो पुरुष भी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे है।

इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि पूरे मामले में सीएसपी स्तर के अधिकारी को लगाया गया है जो कि पूरे शहर के करीब 40 जगह के सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है जिसमे बच्चा चोर महिला की कई जगह लोकेशन भी ट्रैस हुई है वही उस महिला के साथ दो व्यक्ति को भी देखा गया है उसकी भी पहचान की जा रही है वही पूरे मामले में पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाली महिला के फुटेज के आधार पर सूचना देने वाले को 20 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews