DSP और SDM की सगाई के बाद उठा जाति का मुद्दा,वायरल ऑडियो में DSP को दी धौंस,मामला थाने पहुंचा

DSP और SDM की सगाई के बाद उठा जाति का मुद्दा,वायरल ऑडियो में DSP को दी धौंस,मामला थाने पहुंचा

इंदौर/आकाश धोलपुरे

अलीराजपुर डीएसपी और देवास एसडीएम की सगाई बीते जून की 28 तारीख की हो गई लेकिन इसे जातिवाद का दंश लग गया है। अलीराजपुर डीएसपी जो कलोता क्षत्रिय समाज से ताल्लुक रखते है उन्होंने देवास एसडीएम से सगाई कर 7 जन्मों में बंधने के लिए पहला कदम आगे बढ़ाया ही था कि जातिवाद का दंश सामने आ गया है और ये दोनों के रिश्ते पर जातिगत बेड़ियां बांधने जैसे सवाल उठा रहा है।

दरअसल, ये पूरा मामला उस वक्त सबके सामने आया जब 28 जून को ही कलोता समाज के महेश पिता प्रेम सिंह बढ़वाया निवासी ग्राम मुरखेड़ा देपालपुर ने डीएसपी आशीष पटेल और देवास एसडीएम के गठबन्धन पर सवाल उठाते हुए डीएसपी को गाली दी तो दूसरी और एसडीएम की जाति पर सवाल उठाए। इस मामले का ऑडियो भी आपत्तिजनक और अभ्रद भाषा का इस्तेमाल करने वाले महेश ने खुद ही वायरल भी कर दिया। इसके बाद शिकायत पर पुलिस ने महेश बढ़वाया के खिलाफ अलग अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वायरल ऑडियो में कलोता विचार मंच और क्षत्रिय कलोता समाज युवा मंच के प्रखर युवा नंदकिशोर पिता भवर सिंह सोलंकी निवासी सेमदा से महेश बढ़वाया ने बात की और सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट के संबंध में आपत्ति लेते हुए अपनी समाज के युवा अधिकारी आशीष पटेल के खिलाफ भद्दे शब्दो का इस्तेमाल किया तो दूसरी ओर महिला एसडीएम की जाति पर सवाल उठाते हुए अन्य जातियों को बातचीत में शामिल कर अनर्गल बाते कही। आरोपी महेश ने न सिर्फ डीएसपी, एसडीएम बल्कि देपालपुर विधायक विशाल पटेल, पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल, कस्टम अधिकारी कमल डाबी को भी गालियां दी। इधर, वायरल हो रहे आडियो को लेकर आखिरकार फरियादी नंदकिशोर पिता भवर सिंह सोलंकी ने देपालपुर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी और पुलिस ने धारा 294 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews