बैंक फ्रॉड करने वालों पर सीबीआई का शिकंजा, इंदौर सहित देशभर के 6 स्थानों पर छापा

इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (indore) में बैंक फ्रॉड (bank fraud) मामले में दर्ज प्रकरण के बाद सीबीआई (cbi) ने छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया है। दरअसल, 188.35 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में इंदौर की रुचि ग्लोबल कंपनी लिमिटेड (ruchi global company ltd)  की छानबीन के साथ ही देशभर (nationwide) के कुल 6 स्थानी पर सीबीआई ने छापा मारा है।

यह भी पढ़ें… वाणिज्य कर विभाग: नियम कायदे ताक पर रखकर हो रही नियुक्ति

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के बड़े कारोबारी उमेश शहारा, साकेत बड़ोदिया और आशुतोष मिश्रा सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज है जिस पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने इंदौर, मुंबई और बंगलुरु सहित 6 ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस पूरे मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम राजेश डी.शर्मा ने 29 मई 2021 को मैसर्स रुचि ग्लोबल लिमिटेड के कर्ता धर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़ें… MP News: अनुकंपा नियुक्ति आवेदन के लिए बदले नियम, लोक शिक्षण आयुक्त ने जारी किए आदेश

वहीं सीबीआई ने फ्रॉड मामले में कई दस्तावेज भी छापे के दौरान जब्त किये है।फिलहाल, छापे के बाद कई महत्वपूर्ण सुराग इस बड़े मामले में मिल सकते है जिस पर जांच और कार्रवाई जारी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews