Indore : नशेड़ियों ने बच्चे के गले से पेंडल चुराया, तीनों बदमाश गिरफ्तार

chain snatcher arrested indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर शहर के एरोड्रम इलाके में नशेड़ी बदमाशों ने एक ज्वेलर के मासूम बच्चे के गले में पहना सोने का पेंडल चोरी कर लिया। बदमाश उस पेंडल को सराफा बाजार में बेच दिया। ज्वेलर ने सीसीटीवी फुटेज निकालें और बदमाशों का पता लगाया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़े- मंत्री उषा ठाकुर के बयान पर बवाल, नाराज मुस्लिम संगठन ने सौंपा ज्ञापन

एरोड्रम थाने में कल मनोहर प्रजापति निवासी अवंतिका नगर की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया। मनोहर की दीपक ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी की दुकान है। उनके बेटे नीरज का 3 साल का बेटा कल दुकान के बाहर ही खेल रहा था। उसी दौरान तीन लड़के दुकान पर आए। उन्होंने एक आभूषण का वजन करवाया और दुकान से निकल गए।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1318933929374621696

इसके बाद बदमाशों ने मनोहर के पोते को जो बाहर ही खेल रहा था, मोबाइल दिखाकर अपने पास बुलाया और गोदी में ले लिया। उसी दौरान बदमाश ने बच्चे के गले में पहना हुआ सोने का लॉकेट तोड़ा और फिर बच्चे को छोड़कर चले गए। बच्चे के गले में लॉकेट नहीं दिखा तो परिवार वालों ने पड़ताल की। तब तीनों बदमाशों की हरकत कैमरे में नजर आई। मनोहर प्रजापत ने क्षेत्र में उन तीनों लड़कों के बारे में पड़ताल की तो पता लगा कि वे नशा करते हैं।

ये भी पढ़े- राशन घोटाले का मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पूछताछ जारी

आरोपियों में एक का नाम चिराग, दूसरे का चिंटू पता चला है। उन्होंने थाने पर रिपोर्ट लिखवाने के साथ ही बदमाशों की तलाश भी शुरू की, तो बदमाश भी पकड़ा गए। पूछताछ में उन्होंने सराफा बाजार के एक ज्वेलर के यहां पेंडल बेचना बताया। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर वारदात करने के बाद चोरी और लूट के जेवर उसी ज्वेलर को बेचते हैं पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews