Indore News: 200 मीटर की गली में 85 चैंबर, रहवासियों ने रखा “स्मार्ट चैंबर सड़क” नाम

Indore News: 200 मीटर की गली में 85 चैंबर, रहवासियों ने रखा “स्मार्ट चैंबर सड़क” नाम

Indore News : इंदौर क्षेत्र अंतर्गत राजमोहल्ला में स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा 2 गलियों में करीब 150 चेंबर बना दिए गए हैं। राजमोहल्ला की गली नंबर 3 में करीब 200 मीटर में 85 चेंबर तो वहीं गली नंबर 4 में मात्र 100 मीटर की सड़क पर करीब 65 चेंबर बने हुए हैं। इसको लेकर रहवासियों ने आज विरोध प्रदर्शन करते हुए गली का नामकरण “स्मार्ट चैंबर्स सड़क” कर दिया है। बता दें कि यहां के इंजीनियरों ने पुराने शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने के नाम पर घरों के सामने इतने चेंबर बनाए हैं कि गलियों में जितने घर नहीं है उससे अधिक चेंबर बन गए हैं।

रखरखाव पर होता है अधिक खर्च

गलियों की क्रासिंग वाले छोटे-छोटे चौराहों पर 10-10 से अधिक चेंबर हैं। वहीं, सड़कों पर चेंबरों के बीच मात्र 15 से 20 फीट की दुरी है। बता दें कि बड़ी संख्या में नियमित रूप से चेंबरों के ढक्कन टूटने की शिकायतें आती रहती है और हर साल हजारों की संख्या में चेंबरों के ढक्कन बदले जाते हैं, जिस पर लाखों रुपया खर्च होता है।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews