इंदौर में क्रिप्टो करेंसी के जरिए हुई 2 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज

indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है। जहां सोशल साइट्स के जरिए ठगों ने के एक शख्स से 2 लाख रुपए की ठगी की है। वहीं फरियादी ने अपने साथ हुई ठगी का मामला इंदौर क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया है।

क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्टमेंट के नाम पर हुई ठगी

इंदौर क्राइम ब्रांच में सोशल मीडिया के जरिए ठगी का मामला दर्ज हुआ है। जिसमें ठगों द्वारा क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्टमेंट करने के मामले में हाइटेक ठगी की है। वहीं क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर कार्रवाई को शुरू कर दी है। बता दें फरियादी ने क्रिप्टो करेंसी यूएसजीटी खरीदी थी। जिसे लेकर कुछ दिनों पहले एक्सचेंज बिजनेस से खरीदने के लिए मैसेज आया था। जहां निवेश ने डील को 2 लाख रुपए में मेल के माध्यम से तय कर लिया गया था। वहीं रुपए जाने पर फरियादी को पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है।

प्रशासन ने लोगों को होशियार रहने की दी हिदायत

इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल ने इस पूरे मामले को लेकर मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने सोशल साइट पर की जा रही ठगी से होशियार रहने और इन्वेस्ट करने से पहले उस साइट की पूरी जांच लेने की हिदायत दी है।

क्रिप्टो करेंसी वाले खातों को सीज कर रहा प्रशासन

इस मामले में पहली बार पुलिस द्वारा क्रिप्टो करेंसी जिन खातो में डाली गई है उन बैंक खातों को भी सीज करने का काम लगातार किया जा रहा है। इसके साथ ही कई बैंक खातों को पुलिस सीज कराकर ठगी के रुपए को वापस दिलाने का प्रयास कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”890577158″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews