इंदौर पुलिस ने मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया, बच्चे ने लगाया मारपीट का आरोप

शनिवार से स्कूल की छु‌ट्टियां होने के कारण दोनों भाई-बहन मां के पास दतौदा आए हुए थे। आगे उसने बताया कि मेरे स्कूल में मां का मोबाइल नंबर नोट हैं और स्कूल के सभी मैसेज मां के पास ही आते हैं। इसलिए उसने स्कूल एक्टिविटी की जानकारी देखने के लिए मां का फोन उठाया।
इंदौर पुलिस ने मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया, बच्चे ने लगाया मारपीट का आरोप

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां 13 साल के बच्चे ने अपनी मां और बहन पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। उसने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वह स्कूल से दिए गए असाइनमेंट को देखने के लिए मां का मोबाइल उठाया, तभी मां ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वहीं, मौके पर मौजूद बहन ने भी उसके साथ मारपीट की। बता दें कि वह अपने दादा के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा था। आइए जानते हैं विस्तार से…

सिमरोल का मामला

दरअसल, मामला सिमरोल थाना क्षेत्र के कनाड़-दतौदा का है, जब 13 साल के नाबालिग की शिकायत पर मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। 7वीं के स्टूडेंट ने शिकायत करते हुए कहा कि वह अपनी छोटी बहन के साथ दादा के पास कनाड़ में रहता है और मां लालघाटी-दतौदा में बड़ी बहन के साथ दादा से अलग रहती है। शनिवार से स्कूल की छु‌ट्टियां होने के कारण दोनों भाई-बहन मां के पास दतौदा आए हुए थे। आगे उसने बताया कि मेरे स्कूल में मां का मोबाइल नंबर नोट हैं और स्कूल के सभी मैसेज मां के पास ही आते हैं। इसलिए उसने स्कूल एक्टिविटी की जानकारी देखने के लिए मां का फोन उठाया। जिसके बाद गुस्से में उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, बीच-बचाव करने जब आई छोटी बहन आई, तो मम्मी और बड़ी बहन ने उसे भी पीट दिया। साथ ही मां ने कहा कि मेरे मोबाइल को किससे पूछकर हाथ लगाया। यह कहते हुए उसने हम दोनों को बहुत मारा। केवल इतना ही नहीं, मां ने पास में पड़े दरांता उठाकर भी हमारे को मारा। इससे काफी जगहों पर चोट भी आई है। फिलहाल, मामले में सिमरोल पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1003144954″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews