शादी समारोह में से 10 लाख की ज्वेलरी से भरा बैग लेकर बच्चे फरार, सीसीटीवी में कैद घटना

शादी समारोह में से 10 लाख की ज्वेलरी से भरा बैग लेकर बच्चे फरार, सीसीटीवी में कैद घटना

इंदौर, आकाश धोलपुरे। शहर में लगातार चोरी लूट की वारदात सामने आ रही है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बावजूद भी अपराधों पर अंकुश लगाने में इंदौर पुलिस नाकाम ही साबित हो रही है। यही कारण है कि शायद पुलिस का खौफ चोरों में नजर नहीं आ रहा। चोर तो चोर, अब बच्चे भी अपराध को अंजाम देने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसी ही एक वारदात सामने आई है कनाडिया थाना क्षेत्र से जहां पर एक शादी समारोह से 10 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी से भरा बैग बच्चे ले उड़े।

दरअसल यह चोरी की वारदात है 16 फरवरी की है। कनाड़िया थाना क्षेत्र के बायपास रोड़ स्थित प्राइड होटल में चौहान परिवार की शादी का प्रोग्राम चल रहा था जिसमें दूल्हा दुल्हन को आए हुए लिफाफे व 10 लाख रु से ज्यादा की ज्वेलरी से भरा हुआ बैग कोई चोरी कर ले गया, जिसका पता लगते ही पूरे समारोह में खलबली मच गई। बाद में जब वीडियो फुटेज देखे गए तो पता चला कि दो नाबालिग बच्चे बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। कनाडिया थाना प्रभारी राजीव सिंह भदौरिया के अनुसार 16 तारीख की रात को चौहान परिवार की लड़की की शादी का समारोह चल रहा था जिनकी शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज में दो नाबालिग बच्चे बैग ले जाते हुए दिखाई दिए हैं संभवत हो सकता है उनके साथ कोई बड़े भी शामिल हो फरियादी के अनुसार बैग में 50000 रुपये केश और 1000000 से ज्यादा की ज्वेलरी से भरा हुआ बैग था। फिलहाल, पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर नाबालिक चोर उनसे जुड़े हुए लोग की तलाश शुरू कर दी है। शादियों में चोरियों का यह पहला मामला नही है। इसके पहले भी कई बार गार्डनों में चोरियां हो चुकी है, लेकिन न तो अब तक पुलिस आरोपियों को पकड़ पाई है और ना ही इस गैंग को ऑपरेट करने व मदद करने वाले लोगों को।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews