चिलचिलाती गर्मी से बच्चों को मिलेगी राहत, बदल गया स्कूल का समय

चिलचिलाती गर्मी से बच्चों को मिलेगी राहत, बदल गया स्कूल का समय

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। पूरा मध्य प्रदेश (MP News) इस समय चिलचिलाती गर्मी (Scorching Heat) की चपेट में है  कई जिलों में लू चल रहे हैं। मप्र मौसम विभाग (MP Weather Department) गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी कर रहा है।  ऐसे में कुछ दिन पहले ही स्कूल जाना शुरू करने वाले बच्चे परेशानी में हैं।

भोपाल और जबलपुर जिला प्रशासन की तरह ही इंदौर जिला प्रशासन ने बच्चों की परेशानी को समझा है। कलेक्टर  मनीष सिंह (Indore Collector Manish Singh) ने आज 06 अप्रैल 2022 को  आदेश जारी कर जिले में संचालित शासकीय और प्राइवेट स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है साथ ही आंगनवाड़ियों का समय भी बदल दिया है।

ये भी पढ़ें – EPFO: कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जल्द खाते में आएगी इतनी राशि! जानें क्या रहेगी ब्याज दर?

कलेक्टर मनीष सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि बढ़ते तामपान को देखते हुए सभी स्कूलों का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00बजे किया जाता है।  इसी तरह इंदौर जिले में संचालित सभी आंगनवाड़ी सुबह 8:30 से 11:30 तक ही लगेंगी।

ये भी पढ़ें – चिलचिलाती गर्मी में खाएं पानी से भरपूर ये Food, रहेंगे तरोताजा और फिट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews