सीएम डॉ मोहन यादव ने महू पहुंचकर दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि, बोले- महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध थे डॉ. भीमराव अंबेडकर

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए डॉ. अंबेडकर ने जो किया, इसके लिए देश उन्हें सदैव याद करता रहेगा। बाबा साहेब ने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण भारत माता की आराधना करते हुए समाज को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया था।
CM Dr. Mohan Yadav paid tribute to Baba Saheb Mhow

CM Dr. Mohan Yadav paid tribute to Baba Saheb Mhow

पूरा देश आज भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है, मध्य प्रदेश में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस विशेष मौके पर बाबा साहेब की जन्म स्थली महू (डॉ. अंबेडकर नगर) उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये , नमन किया, सीएम ने कहा डॉ. अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समानता का मार्ग दिखाया, उनके अमूल्य योगदान से हम सभी गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए डॉ. अंबेडकर की प्रतिबद्धता थी, उन्होंने बहनों के अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध थे, उन्होंने महिलाओं को संपत्ति में उत्तराधिकार और समान काम व समान वेतन के सिद्धांत पर जोर दिया। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब के सपने को साकार करते हुए महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की दृष्टि में सामाजिक न्याय पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया साथ ही उत्कृष्ट योगदान देने वाले 5 व्यक्तियों को ” भीम रत्न अवार्ड 2026″ से सम्मानित किया, सीएम ने वहां मौजूद नागरिकों के साथ भोजन भी किया।

बाबा साहेब की जन्मभूमि पर उत्सव जैसा माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा बाबा साहेब की जन्मभूमि पर आज उत्सव जैसा माहौल है जैसे होली- दिवाली का त्यौहार हो, उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा बाबा साहेब का सम्मान किया उनके दिखाए मार्ग को अपनाया, उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच पडावों को पंचतीर्थ बनाकर विकसित किया, सीएम ने कहा  जातिगत असमानता को खत्म करने के लिए अंतर्जातीय विवाह करने पर नवदम्पत्तियों को हमारी सरकार प्रोत्साहन राशि के रूप में 2 लाख रुपए दे रही है।

सीएम ने कहा बाबा साहेब महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक थे, महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए  उन्होंने अपनी कुर्सी तक छोड़ दी थी न्यूनतम मजदूरी, कंपनी लॉ और महिला श्रमिकों को अधिकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की ही देन है।

जल्दी लागू होगा नारी वंदन अधिनियम 

डॉ यादव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रही है, ये है नारी वंदन अधिनियम, इसे लागू  करने के लिए संसद में इसपर चर्चा होने जा रही है, इसके लागू होते ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना निश्चित हो जायेगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews