BJP पार्षद कमलेश कालरा के परिजनों के साथ मारपीट पर सीएम डॉ मोहन यादव सख्त, पुलिस को दिए कड़े एक्शन के निर्देश

सीएम डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- इंदौर में श्री कालरा जी के निवास में घुसकर कुछ बदमाशों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस को निर्देशित किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
CM Dr Mohan Yadav

 BJP councilor Kamlesh Kalra family assault case : भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी पत्नी, बच्चों सहित अन्य परिजनों के साथ की गई मारपीट, अभद्रता करने वालों पर  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सख्त  एक्शन के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें थाना जूनी इंदौर के अंतर्गत पार्षद कमलेश कालरा के घर घुसकर मारपीट और बदतमीजी करने वालों अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद तकनीक की साक्ष्य और अन्य तरीकों से घटना में शामिल 10 आरोपियों की पहचान कर  घटना में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

6 आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी 

एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमला करने और उनके बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, अलग-अलग फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों की पहचान की है, जिसमें से देर रात 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए अब पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने दिए पुलिस को निर्देश 

इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी X पर पोस्ट की है , उन्होंने लिखा- इंदौर में श्री कालरा जी के निवास में घुसकर कुछ बदमाशों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य लोगों से पूछताछ करके 9 आरोपियों को चिन्हित किया है, जिसमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में नाबालिग से दुर्व्यवहार भी शामिल था जिस कारण POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई शामिल है। पुलिस को निर्देशित किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

[dgv_vimeo_video id=”1045318326″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews