महू पहुंचे CM कमलनाथ, बाबा साहब को किया नमन, लोगो के साथ किया भोजन

cm-kamalnath-reached-mahu-

इंदौर| संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन आज महू में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सीएम कमलनाथ के साथ प्रदेश के 5 मंत्री, मंत्री सचिन यादव, सज्जन सिंह वर्मा, तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी और बाला बच्चन मौजूद थे। सीएम सबसे पहले अम्बेडकर स्मारक पर पहुंचे जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान मीडिया से चर्चा बाबा साहब की जयंती की शुभकामनाएं सीएम कमलनाथ ने दी और जय भीम के नारे भी लगाए हालांकि आचार सहिंता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आम लोगो सहित मीडिया से कोई भी ऐसी बात नही की जो कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दे। अम्बेडकर स्मारक से निकलने के बाद सीएम कमलनाथ सीधे अम्बेडकर अनुयायियों के साथ भोजन के लिए निकल पड़े और उन्होंने वहां सभी के साथ भोजन किया। इसके बाद वे महू से रवाना हो गए। कुल मिलाकर कांग्रेस की आंतरिक इच्छा आज पूरी हो गई क्योंकि बीजेपी का कोई चर्चित चेहरा महू नही पहुंचा था लिहाजा अपने पुराने वोट बैंक को कांग्रेस ने अपने पक्ष में अलग अंदाज से करने की कोशिश की।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews